Tuesday, April 16, 2019

नॉरफ़ोक कोस्टः एक 'जादुई' दुनिया

केरल के कोल्लम में एक चुनावी रैली में राहुल गांधी ने दक्षिण से भी चुनाव लड़ने की वजह बताई.
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "मैं आमतौर पर उत्तर भारत में अमेठी से चुनाव लड़ता हूं लेकिन इस बार मैंने दक्षिण भारत को एक संदेश देने के लिए केरल से चुनाव लड़ने का फैसला किया."
उन्होंने कहा, "मैं संदेश देना चाहता था कि भारत केवल दृष्टिकोण नहीं है, भारत सिर्फ एक विचार नहीं है, भारत लाखों लाख विचारों, दृष्टिकोणों का प्रतिबिम्ब है और ये सभी हमारे लिए अहम हैं."
इस बीच मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री और बीजेपी नेता राजनाथ सिंह का नामांकन है.
उत्तर प्रदेश की लखनऊ संसदीय सीट से नामांकन भरने के पहले उन्होंने एक रोड शो किया.
अवमानना मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को नोटिस जारी किया है. अदालत ने उनसे सोमवार से पहले जवाब दाखिल करने को कहा है. अगली सुनवाई 22 अप्रैल को होनी है.
बीजेपी की नेता मीनाक्षी लेखी ने सर्वोच्च अदालत में अवमानना याचिका दायर की थी.
इसमें कहा गया है कि राहुल गांधी ने रफ़ाल मामले में सुप्रीम कोर्ट का हवाला देते हुए ऐसा बयान दिया जिसका मतलब कुछ और निकलता है.
याचिका में कहा गया है कि राहुल अपने व्यक्तिगत बयान को सुप्रीम कोर्ट के आदेश की तरह पेश कर रहे हैं और एक पूर्वाग्रह बनाने की कोशिश कर रहे हैं.
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर संसदीय क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार मेनका गांधी के एक बयान को लेकर फिर विवाद छिड़ गया है.
सुल्तानपुर की एक चुनावी सभा में रविवार को उन्होंने कहा कि गांवों में विकास के काम वोटों के आधार पर किए जाएंगे.
उनके अनुसार, "गांवों को चार कैटेगरी में बांटा गया है. ए कैटेगरी में वो आएंगे जहां बीजेपी को 80 प्रतिशत वोट मिलेंगे, जहां 60 प्रतिशत वोट मिलेंगे वो बी, जहां 40 प्रतिशत वोट मिलेंगे वो सी और जहां से बीजेपी को 30 प्रतिशत से भी कम वोट मिलेंगे वो डी कैटेगरी में होंगे."
नके इस भाषण का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो कहती दिखाई दे रही हैं, "जब काम शुरू होगा तो ए कैटेगरी के गांवों में 80 प्रतिशत काम होगा और बाकी में 60 प्रतिशत काम होगा."
उन्होंने दावा किया कि ये कैटेगरी सिस्टम उन्होंने पीलीभीत में भी लागू किया है.
इससे पहले उनका एक और वीडियो सामने आया था जिसमें वो मुस्लिम वोटरों को दबे छुपे शब्दों में धमकाती नज़र आ रही हैं.
इस पर पहले ही चुनाव आयोग उन्हें कारण बताओ नोटिस थमा चुका है
कुछ वक़्त पहले एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें दो बीजेपी नेता एक सभा के दौरान पहले बहस में पड़ते हैं और उसके कुछ ही मिनट बाद एक दूसरे को मारने लगते हैं.
इसी अख़बार की एक दूसरी चुनावी ख़बर पर नज़र डालें तो अख़बार लिखता है कि कांग्रेस नेता और तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर को सिर में चोट लग गई और वो घायल हो गए. वो एक मंदिर में तुलाभरम रस्म निभा रहे थे, तभी तराज़ू का एक हिस्सा उन पर गिर गया. उन्हें छह टांके लगाए गए हैं.
अब चीन की जगह भारत में बनेगा आईफ़ोन
एप्पल के लिए उत्पादन करने वाली ताइवानी कंपनी फॉक्सकॉन भारत में आईफ़ोन का उत्पादन शुरू करने वाली है. इसे सरकार की मेक इन इंडिया मुहिम के लिए बड़ी जीत के तौर पर देखा जा रहा है. अभी आईफ़ोन उत्पादन का मुख्य केंद्र चीन है.
संभवत: वो वीडियो आपको याद हो. उस वीडियो में अपनी ही पार्टी के विधायक पर जूता बरसाने वाले यूपी के संत कबीरनगर के सांसद शरद त्रिपाठी का टिकट काट दिया गया है. दैनिक हिंदुस्तान अख़बार के मुताबिक़, उनके पिता को देवरिया से प्रत्याशी बनाया गया है लेकिन उन्हें टिकट नहीं दिया गया है.